पति आजम और बेटे अब्दुल्ला से जेल में मिलीं पूर्व सांसद तजीन फात्मा

Feb 11, 2026 01:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की मुलाकात उनके परिवार से हुई। पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा और बड़े बेटे अदीब आजम ने जेल जाकर अब्दुल्ला से मिले। कोर्ट ने दोनों को पैन कार्ड मामले में सजा सुनाई है। मीडिया से दूरी बनाए रखते हुए परिवार जेल से बाहर चला गया।

पति आजम और बेटे अब्दुल्ला से जेल में मिलीं पूर्व सांसद तजीन फात्मा

रामपुर। बेटे अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां से मिलने उनकी पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा बड़े बेटे अदीब आजम के साथ रामपुर जेल पहुंचीं। जेल में उन्होंने बेटे अब्दुल्ला से भी मुलाकात की। मंगलवार दिन में हुई इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। दो पैन कार्ड मामले में सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट ने सजा सुनाई है। इस वक्त वह रामपुर जेल में हैं। 17 नवंबर से जेल में बंद सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम से जेल में मिलने के लिए केवल उनके परिवार के सदस्य ही जा रहे हैं।

मंगलवार को आजम खां की पत्नी डा.तजीन फात्मा व बेटे अदीब आजम रामपुर जेल पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ देर मुलाकात की। साथ ही आजम खां की सेहत का हाल जाना। मुलाकात के बाद जब वह जेल से बाहर आईं तो वहां मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों ने बातचीत का प्रयास लेकिन मां-बेटे बिना कुछ कहे कार से घर चले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।