ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरसमाज को मिलेगा संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व

समाज को मिलेगा संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को संख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर चलकर देश का...

समाज को मिलेगा संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 16 Dec 2019 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को संख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर चलकर देश का विकास कर रही हैं।

रविवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता का सम्मान समारोह हुआ। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आपको जिलाध्यक्ष समझे। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं चल रही हैं। उन्हें प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश सहकारी निर्माण संघ के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि लोधी समाज ने हमेशा ही भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताई है। भाजपा ने भी लोधी समाज को बराबर का सम्मान दिलाया है। अखिल भारतीय लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ऐटा सदर के विधायक विपिन वर्मा ने कहा कि लोधी समाज को अपने बच्चों को शिक्षित करने पर ध्यान देना चाहिए। समारोह के आयोजक मोहन लोधी से आभार जताया। अध्यक्षता फकीर चंद लोधी ने की। सुरेश गंगवार, सुभाष भटनागर, लक्ष्मी सैनी, प्रेमपाल सैनी, महेंद्र लोधी, मुरारी लाल लोधी, सुरेश बाबू प्रजापति, तोताराम, मंगलसैन, तारा चंद, मान सिंह, करतार सिंह, प्रेमपाल, रमेश, सोमपाल, नेमचंद वर्मा, दिनेश शर्मा, मनीष लोधी, रामदेव लोधी, प्रमोद आहूजा, दयाराम लोधी, वीरपाल आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हरपाल सिंह लोधी को अखिल भारतीय लोधी महासभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें