ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरज्वाला नगर में सन्नाटा, घरों में कैद लोग

ज्वाला नगर में सन्नाटा, घरों में कैद लोग

ज्वाला नगर में सन्नाटा, घरों में कैद लोगज्वाला नगर में सन्नाटा, घरों में कैद लोगज्वाला नगर में सन्नाटा, घरों में कैद लोगज्वाला नगर में सन्नाटा, घरों में कैद लोगज्वाला नगर में सन्नाटा, घरों में कैद...

ज्वाला नगर में सन्नाटा, घरों में कैद लोग
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरWed, 22 Apr 2020 10:27 PM
ऐप पर पढ़ें

एक कोरोना पाजिटिव मरीज की वजह से लॉक हुए ज्वाला नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। ज्वालानगर जाने वाली सड़कों यहां तक की गलियों को सील किए जाने के बाद लोग घरों में ही सिमट कर रहे गए हैं। यहा पर सभी को घरों में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। साफ किया गया है कि यदि कोई घर से बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रामपुर में रविवार को शहर में भी दो कोरोना पाजिटिव मिले थे, जिसमें एक जिला अस्पताल का सफाई कर्मचारी तो दूसरा एक कंपनी का डिलीवरी ब्वाय है। डिलीवरी मैन आगापुर क्षेत्र का बताया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने अजीतपुर, आगापुर और मंसूरपुर व चादरवाला मुहल्ले को नया हाट स्पाट घोषित कर दिया था। हाट स्पाट घोषित होने के बाद इन इलाकों को सील कर दिया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की टीम ने आगापुर, मंसूरपूर, अजीतपुर, बजरंग विहार व साईं विहार, ज्वाला नगर पहुंचकर सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया। एफसीआई गोदाम के पास कई स्थानों पर बैरीकेडिंग की गई है। इसके अलावा कृष्णा विहार, विष्णु विहार, शिव विहार, विकास नगर, सीआरपीएफ रोड को भी बंद कर दिया गया है। पुलिस ने ज्वाला नगर में आगापुर तिराहे पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने आज यहां पर बैरीकेडिंग लगाई है। इसके अलावा राम रहीम पुल को भी बंद कर दिया गया है। पुल बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। पालिका की टीम ने यहां पर सेनेटाइजेशन का काम किया। पालिका की टीम ने बजरंग बिहार, साईं विहार समेत आसपास के इलाकों में सेनीटाइजेशन का काम किया है। ज्वाला नगर में भी पुलिस ने सख्ती कर दी है। पुलिस लगातार गलियों में भी सख्ती कर रही है। ज्वाला नगर के साथ ही कृष्णा विहार में भी बैरीकेडिंग की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें