Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsShopkeepers Fearful as Public Works Department Orders Demolition of Encroachments
खौफ: टांडा में खुद ही अतिक्रमण हटा रहे दुकानदार

खौफ: टांडा में खुद ही अतिक्रमण हटा रहे दुकानदार

संक्षेप:

Rampur News - लोक निर्माण विभाग की अनाउंसमेंट के बाद दुकानदारों में खौफ फैल गया है। खुद दुकानदार अतिक्रमण हटाने में जुटे हैं। 11 सितंबर को पुलिस की मौजूदगी में विवादित दुकानों को ध्वस्त किया गया। उपजिलाधिकारी ने...

Mon, 15 Sep 2025 01:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

लोक निर्माण विभाग द्वारा अनाउंसमेंट करने के बाद अधिकारियों के लगातार भ्रमण से दुकानदारों में खौफ व्याप्त है। इस कारण दुकानदार स्वयं ही चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने में जुटे हुए हैं। रविवार को भी दुकानदार स्वयं ही अतिक्रमण हटाते नजर आए। जिलाधिकारी जोगेन्दर सिंह के आदेश पर बिजली के पोल की शिफ्टिंग, चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की टीम चार जुलाई से सरकारी जमीन की पैमाइश कराकर चौदह जुलाई को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस चस्पा की थे। नोटिस के बाद कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था जबकि सैकड़ो की संख्या से अधिक दुकानदार कोर्ट चले गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दूसरी ओर दुकानो से अतिक्रमण न हटाये जाने, समय बढ़ाये जाने की मांग को लेकर दुकानदार कमिश्नर से मिले थे। समय बढ़ाने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग की टीम में अधिशाषी अभियंता कृष्णवीर सिंह, एसडीएम और व्यपारियों के साथ बैठक भी हुई थी। जिसमें कोई हल नहीं निकल सका था। उधर नगर के कुछ दुकानदार एक पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी के साथ क्षेत्रीय विधायक के पास भी पहुंचे थे। क्षेत्रीय विधायक ने भी दुकानदारों का साथ देने की बात कहीं थी लेकिन बयान देने के बाद से मुड़कर वापस नहीं आए। समय बीतता गया दस सितम्बर को लोक निर्माण द्वारा अनाउंसमेंट कराया गया कि सभी दुकान दार बारह सितंबर से अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दें अन्यथा संयुक्त टीम द्वारा बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग, तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा गुरुवार, शुक्रवार को लगातार भ्रमण कर लोगों को समझाया गया। इसके बाद दुकानदारों द्वारा स्वयं ही अपना अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया गया है। 11 सितम्बर को विवादित चौदह दुकानों को पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया। 12 सितंबर की शाम को नगर पालिका की दुकानों को नगर पालिका की जेसीबी से अधिकारियों को मौजूदगी में ध्वस्त कराया गया। शनिवार को दढ़ियाल मार्ग स्थित मढ़ी मंदिर की उन्नीस से अधिक दुकानों को ध्वस्त कराया गया है। पिछले दिन के बाद रविवार को भी कुछ स्टे लाये दुकानदारों, जिम्मेदार लोगों, धार्मिक संस्थाओं की दुकान भी टूटने लगी है। इसके अलावा लोगों का आरोप है कि कुछ दुकानदार लोनिवि द्वारा लगाए गए निशान को मिटाकर कम जगह से अतिक्रमण हटा रहे हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी राजकुमार भास्कर ने बताया कि दुकानदार शांति से अपनी अपनी दुकानों से अतिक्रमण हटाने में लगे हुए हैं। चिन्हित किए गए निशान से छेड़छाड़ किए जाने पर दोबारा पैमाइश कराई जाएगी। ऐसा किया गया है तो विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।