स्कूटी की चाबी देने से मना करने पर कैची से किया हमला,दो पर केस

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

गंज थाना क्षेत्र के घेर बाज खां निवासी चांद बी उर्फ खुशबू अपनी बूटिक में काम कर रही थी, तभी दो लोग उसकी स्कूटी की चाबी मांगने आए। चाबी देने से इनकार करने पर उन दोनों ने चांद बी पर कैची से हमला किया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

स्कूटी की चाबी देने से मना करने पर कैची से किया हमला,दो पर केस

गंज थाना क्षेत्र के घेर बाज खां निवासी चांद बी उर्फ खुशबु की बूटिक की दुकान बैजनाथ की गली में है। वह अपनी दुकान पर बैठकर काम कर रही थी। तभी दो लोग दुकान पर आए और उसकी स्कूटी की चाबी मांगने लगे। उसने चाबी देने से मना कर दिया। इतने में दोनों गुस्सा हो गए और दुकान में रखी कैची से चांद बी पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाहरोज और शुऐब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।