युवक पर फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में राम-रहीम पुल पर बाइक सवार युवक को गोली मारने वाले एक आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे आरोपी घायल हो गया। जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है।

युवक पर फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में राम-रहीम पुल पर मंगलवार की रात बाइक सवार युवक को गोली मारकर घायल कर देने वाले एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस टीम को देख फायरिंग की। बचाव में पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसको उपचार कराने के बाद जेल भेज दिया गया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मिलक निब्बी सिंह गांव निवासी सत्यवीर अपने दो साथियों कैलाश व सुमित के साथ मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाइक से कहीं जा रहे था। जैसे ही वह बाइक से राम रहीम पुल पर पहुंचा तभी पीछे से आए दो बाइक सवारों ने पीछे बैठे सत्यवीर को गोली मार दी थी। गोली की घटना के बाद पुलिस ने पटवाई के मथुरापुर कला निवासी रनवीर और सतवीर के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद विवेचना की तो बाइक चला रहे पटवाई के चंदनपुर गांव निवासी रवि का नाम प्रकाश में आया। थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि रवि ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी थी। बचाव में की गई फायरिंग में वह घायल हो गया था.

पुलिस की कार्रवाई

-राम-रहीम पुल पर फायरिंग करने वाले युवक की तलाश में टीमें जुटी हुई थी। इस बीच एक आरोपी के आने की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फार्यंरग कर दी थी। बचाव में की गई फायरिंग में वह घायल हो गया। पूछताछ में सामने आया है कि पूरानी रंजिश को लेकर यह फायरिंग हुई थीं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Voice of UP

अनुराग सिंह, एएसपी

सामान्य प्रश्न

राम-रहीम पुल पर गोलीबारी कब हुई?
राम-रहीम पुल पर गोलीबारी मंगलवार की रात हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।