ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे ठप रही बिजली, रातभर अंधेरे में रहे लोग
Rampur News - क्षेत्र में तेज आंधी ने बिजली आपूर्ति को बाधित कर दिया। रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक ग्रामीण अंधेरे में रहे। आंधी के कारण तकनीकी खराबी हुई, जिससे गर्मी और मच्छरों की समस्या बढ़ गई। सुबह बिजली विभाग ने फॉल्ट सुधारकर आपूर्ति बहाल की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पेड़ की टहनियां तारों पर गिरी थीं।

क्षेत्र में बीते गुरुवार की देर रात आई तेज आंधी ने ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को बाधित कर दिया। रात दस बजे बाधित हुई आपूर्ति शुक्रवार की सुबह आठ बजे सुचारू हो पाई। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ आंधी शुरू हो गई। सुरक्षा के लिहाज से और तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो गई, जो अगले दिन सुबह तक बहाल नहीं हो सकी। लगभग दस घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही, जिससे क्षेत्र के गांव रातभर घने अंधेरे में डूबे रहे। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ा।
सुबह के समय पानी की सप्लाई न होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। हालांकि, सुबह मौसम शांत होने पर बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट सुधारने और टूटे तारों को ठीक करने के काम में जुट गईं, जिसके बाद धीरे-धीरे आपूर्ति बहाल की जा सकी। अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह ने बताया कि आंधी की वजह से आपूर्ति ठप हो गई थी। जिसको कर्मचारियों द्वारा मरम्मत के बाद सुचारू किया गया। आंधी के कारण पेड़ की टहनियां तारों पर गिर गईं थीं, जिन्हें मरम्मत के दौरान हटाया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


