Rampur News: गुरुवार की सुबह धूप के साथ चढ़ा पारा, बिजली की अघोषित कटौती ने किया हाल-बेहाल

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: भीषण गर्मी और तेज धूप ने शहरवासियों को परेशान कर रखा है। गुरुवार को तापमान में अचानक वृद्धि के साथ बिजली कटौती ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया। मुख्य बाजारों में सन्नाटा छा गया है, क्योंकि लोग तेज गर्मी के कारण बाहर निकलने से कतराते हैं, जिससे दूकानदारों के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है।

Rampur News: गुरुवार की सुबह धूप के साथ चढ़ा पारा, बिजली की अघोषित कटौती ने किया हाल-बेहाल

Rampur News: भीषण गर्मी और तीखी धूप का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की सुबह होते ही सूरज के तल्ख तेवरों ने शहरवासियों को झुलसाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही पारे में तेजी से उछाल दर्ज किया गया, जिससे भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। इस झुलसाने वाली गर्मी के बीच बिजली की लगातार हो रही कटौती और अघोषित ट्रिपिंग ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। तेज धूप और लपटों के कारण शहर के मुख्य बाजारों में दोपहर होते-होते सन्नाटा पसर जा रहा है। आमतौर पर चहल-पहल से गुलजार रहने वाले सर्राफा बाजार, शादाब मार्केट और मुख्य व्यापारिक केंद्रों में सन्नाटे जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।

इक्का-दुक्का लोग ही मुंह-सिर ढककर जरूरी काम से बाहर निकल रहे है। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी के चलते ग्राहक घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, जिससे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: गुरुवार की सुबह धूप के साथ चढ़ा पारा, बिजली की अघोषित कटौती ने किया हाल-बेहाल