Rampur News: बढ़ते पारे ने बढ़ाई मुश्किलें, बिजली कटौती ने किया हाल बेहाल

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: मौसम के बदलाव और गर्मी से लोग परेशान हैं। बिजली विभाग की अघोषित कटौती से जनजीवन प्रभावित हुआ है। चिलचिलाती धूप और उमस के कारण लोग रतजगा कर रहे हैं। रामपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया।

Rampur News: बढ़ते पारे ने बढ़ाई मुश्किलें, बिजली कटौती ने किया हाल बेहाल

Rampur News: मौसम के बदले मिजाज और लगातार चढ़ते पारे ने जहां लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, वहीं बिजली विभाग की अघोषित कटौती ने उपभोक्ताओ को परेशानी में डाल दिया है। मंगलवार की सुबह निकली चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच घंटों गायब रहने वाली बिजली ने आम जनजीवन को पूरी तरह पटरी से उतार दिया। दिन में लू के थपेड़े और रात में उमस के कारण लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। मंगलवार को रामपुर का अधिकतम पारा 35 डिग्री और न्यूनतम पारा 27 डिग्री दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।