एसी में शार्ट सर्किट होने से लगी आग, मचा हड़कंप
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण एसी में शार्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, जब यह घटना हुई।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण एसी में शार्ट सर्किट हो गया। जिससे आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर घर में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, आग से कोई जनहानि नहीं हुई हैं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ईश्वर नर्सिग होम के पास गली में राजू गुप्ता का मकान है। बुधवार की दोपहर परिवार के अन्य सदस्य घर पर थे। घर में एसी चल रहा था। तभी अचानक शार्ट सर्किट होने से एसी में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने फैलना शुरू कर दिया।
परिजनों ने इसकी सूचना बिजलीकर्मियों के साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। जिस पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। सप्लाई बंद होने के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


