आंधी में सोलर प्लेट मासूम के सिर पर गिरी, घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - ग्राम मीरापुर मीरगंज में शनिवार को तेज अंधड़ के दौरान सात वर्षीय मासूम नईम के सिर पर पड़ोसी की सोलर प्लेट गिर गई। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। बच्चे की हालत अब स्थिर है।

आंधी में सोलर प्लेट मासूम के सिर पर गिरी, घायल

​स्वार। क्षेत्र के ग्राम मीरापुर मीरगंज में शनिवार को आए तेज अंधड़ के कारण घर की छत पर खेल रहे एक सात वर्षीय मासूम के सिर पर पड़ोसी की सोलर प्लेट उड़कर आ गिरी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरन्त बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आये। ​ग्राम मीरापुर मीरगंज निवासी यामीन का सात वर्षीय पुत्र नईम अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आंधी चलने लगी। आंधी का वेग इतना तेज था कि पड़ोस के मकान की छत पर लगी सोलर प्लेट अचानक उखड़ गई और हवा में तैरती हुई सीधे मासूम नईम के सिर से जा टकराई।जोरदार

आवाज और बच्चे की चीख सुनकर परिजन तुरंत छत की ओर दौड़े। लहूलुहान हालत में बच्चे को देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। ​आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। परिजन बिना समय गंवाए घायल बच्चे को लेकर तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वार पहुंचे। जहाँ चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया और घाव पर पट्टी बांधी। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज मिलने से बच्चा खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाएं देने के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को परिजनों के साथ घर भेज दिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।