रामपुर के सात शिक्षकों ने की घपलेबाजी, अब होगी 70 लाख की वसूली
Rampur News - रामपुर में सात शिक्षकों पर नियमों का उल्लंघन कर वेतन प्राप्त करने का आरोप लगा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों से 70 लाख रुपये की वसूली का आदेश दिया है। 2018 में 17140 रुपये का लाभ लेने के बाद ऑडिट से नियम विरुद्ध भुगतान पाया गया। शिक्षकों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

रामपुर। नियमों को ताक पर रखकर वेतन का भुगतान पाने वाले सात शिक्षकों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। बीएसए ने इन सभी शिक्षकों से 70 लाख रुपये की रिकवरी का आदेश जारी किया है। साथ ही नियम विरुद्ध लिए गए भुगतान को जमा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। परिषदीय स्कूलों में तैनात सात शिक्षकों ने 2018 में लेखा कार्यालय से संपर्क स्थापित कर अपने वेतन में 17140 का लाभ अंकित कर लिया। इसकी शिकायत जब शासन से शिकायत की गई तब शासन द्वारा ऑडिट टीम भेजकर इसका निरीक्षण जुलाई 2021 में कराया गया था, जिसके आधार पर जनपद के सात शिक्षकों का भुगतान नियम विरुद्ध पाया गया।
इस ऑडिट की रिपोर्ट वित्त नियंत्रक बेसिक द्वारा महानिदेशक को प्रेषित की गई थी। शासन ने 29 जुलाई की समीक्षा बैठक में इस विषय पर गहन चर्चा की गई। वित्त एवं लेखा अधिकारी की आख्या पर बीएसए ने माह अगस्त से इनका वेतन संशोधन कर दिया। अब एक शिक्षक से 10.22 लाख रुपये,जबकि पांच शिक्षिकाओं से 10.02 लाख रुपये और एक अन्य शिक्षिका से 9.71 लाख रुपये की वसूली की जानी है। कुल मिलाकर करीब 70 लाख रुपये की वसूली की जानी है। बीएसए की ओर से जारी आदेश के बाद अब इन शिक्षकों से नियम विरुद्ध लिए गए भुगतान को जमा कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



