Rampur News: दस लाख रुपये की रंगदारी और तलाक की मांग को लेकर हमला

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: गंज थाना क्षेत्र में बिलासपुर बाईपास के पास एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें सैय्यद मुजफ्फर हुसैन ने कहा कि उसकी पत्नी के मायके वालों ने 10 लाख रुपये और तलाक की मांग की। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों और एक अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।

Rampur News: दस लाख रुपये की रंगदारी और तलाक की मांग को लेकर हमला

Rampur News: ​थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर बाईपास के पास मारपीट, जानलेवा फायरिंग और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित सैय्यद मुजफ्फर हुसैन की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद समेत एक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। गंज थाना क्षेत्र के बगी निवासी सैय्यद मुजफ्फर हुसैन का निकाह 14 साल पहले सहारनपुर निवासी सय्यदा शुमायला के साथ हुआ था। आरोप है कि पिछले 10 महीनों से पत्नी अपने मायके वालों के बहकावे में आकर अलग रह रही थी। मायके पक्ष के लोग शादी तोड़ने के बदले 10 लाख रुपये और तलाक देने का लगातार दबाव बना रहे थे।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। जिस पर पीड़ित ने शिकायत पत्र दिया। शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने चांद अली, किरमानी, निजाम,यासर अली और एक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: दस लाख रुपये की रंगदारी और तलाक की मांग को लेकर हमला