ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरभाकियू अम्बावता के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

भाकियू अम्बावता के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि अपना इस्तीफा इंटरनेट...

भाकियू अम्बावता के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSat, 18 Mar 2023 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि अपना इस्तीफा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रेषित किया है।

शुक्रवार की शाम चार बजे संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ नगर के मुख्य चौराहे स्थित पीएचसी पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से राय-मशवरा लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसी बीच उन्होंने कहा कि जब से वह संगठन में शामिल हुए हैं। तब से उन्होंने किसानों के लिए संघर्ष किया और जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। लेकिन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों के लिए कोई संघर्ष नहीं करते हैं। जिससे आहत होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। कहा कि 19 मार्च को बिलासपुर में रुद्रपुर, बरेली, मुरादाबाद और रामपुर के सभी पदाधिकारियों के बीच बैठक कर अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर महावीर सागर, नजाकत हुसैन, आरिफ अली, महेंद्र यादव, हसीब वारसी, मोहम्मद अलीम, नन्हे, शराफत, रोशनलाल, जमुना प्रसाद, रेखा मंडल, रईस अहमद, नाजिम अली, खुर्शीद अहमद, फरजंद अली, सोमपाल, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें