ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररामपुर में तेंदुए की तलाश जारी, लोगों में दहशत

रामपुर में तेंदुए की तलाश जारी, लोगों में दहशत

रामपुर। निज संवाददाताआ देखा गया था, जिससे हड़कंप मच गया। लोगों में डर और दहशत का माहौल बना है। लोग होशियार होकर घरों से निकल रहे हैं। वन विभाग ने भी जंगल में डेरा डाल दिया है। तेंदुए की तलाश की जा रही...

रामपुर में तेंदुए की तलाश जारी, लोगों में दहशत
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरTue, 22 Sep 2020 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर। निज संवाददाता

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की गोबन कॉलोनी-चीनी मिल परिसर में छुपे तेंदुए की तलाश जारी है। पांच दिन बाद रविवार-सोमवार की रात को फिर तेंदुआ देखा गया था, जिससे हड़कंप मच गया। लोगों में डर और दहशत का माहौल बना है। लोग होशियार होकर घरों से निकल रहे हैं। वन विभाग ने भी जंगल में डेरा डाल दिया है। तेंदुए की तलाश की जा रही है।

रामपुर सिविल लाइंस में नैनीताल हाईवे किनारे सरकारी चीनी मिल है, जो सालों से बंद पड़ी है। नैनीताल हाईवे के दूसरी ओर सैकड़ों बीघा मिल की जमीन है । इसमें जंगल भी है और बीच में कॉलोनी भी बनी है। बारिश से खाली पड़ी जमीन में काफी ऊचे झाड़-झंकाड़ उग आए हैं। बुधवार की देर रात जंगल में तेंदुआ देखा गया था, जिससे लोग दहशत में आ गए और घरों में दुबक गए थे। रात भर लोग घरों में दुबके रहे। फोन से एक दूसरे से संपर्क किया गया। गुरुवार की सुबह लोग डरते डरते घरों से बाहर निकले थे और एक दूसरे से जानकारी की गई थी। कई दिन तक तेंदुए की कोई जानकारी नहीं मिली। अचानक गायब हो गया था और किसी की उस पर नजर नहीं पड़ी। रविवार की रात को जजेज रोड के पास फिर तेंदुए को देखा गया, जिससे एक बार फिर खलबली मच गई। लोगों ने एक दूसरे को जानकारी दी। लोगों ने घरों को बंद किया। पुलिस को भी बताया गया। रात में ही सायरन बजाती हुई पुलिस भी पहुंची। लोगों से जानकारी की गई। कालोनी और आसपास के इलाके में डर और दहशत का माहौल है। सोमवार को वन विभाग की टीम ने भी गोबन कालोनी के आसपास डेरा डाल दिया था। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन टीम को नहीं दिख सका है। कालोनी में डर बना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें