
दढ़ियाल क्षेत्र में दस दिन तक चार घंटे के लिए बिजली रहेगी गुल
Rampur News - चौकी दढ़ियाल क्षेत्र में 33/11 के0 वी0 विद्युत उपकेंद्र से स्टोन क्रेशर तक नई 11 के0 वी0 इंडस्ट्रियल लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 5 से 15 सितंबर तक बिजली की आपूर्ति सुबह 12 से शाम 4 बजे तक बंद...
चौकी दढ़ियाल क्षेत्र में 33/11 के0 वी0 विद्युत उपकेंद्र दढ़ियाल के अंतर्गत बिजनेस प्लान 2024-25 पार्ट दो में प्रस्तावित उपकेंद्र से स्टोन क्रेशर तक लगभग 5.5 कि0 मी0 नई 11 के0 वी0 इंडस्ट्रियल लाइन का निर्माण कार्य होना है। जिसके लिए 33/11 के0 वी0 विद्युत केंद्र दढ़ियाल से पोषित उक्त क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति का दिनांक पांच सितंबर से 15 सितंबर तक समय दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शेड्यूल शटडाउन रहेगा। जिसके चलते दस दिन तक चार घंटे के लिए बिजली गुल रहेगी। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




