ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरसतपाल महाराज के उद्घोष से गूंजी फिजां

सतपाल महाराज के उद्घोष से गूंजी फिजां

मानव उत्थान समिति की ओर से गुरुदेव सतपाल महाराज का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भजनों पर श्रद्धालु देर तक भक्तिभाव में खोए...

सतपाल महाराज के उद्घोष से गूंजी फिजां
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 16 Sep 2019 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

मानव उत्थान समिति की ओर से गुरुदेव सतपाल महाराज का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भजनों पर श्रद्धालु देर तक भक्तिभाव में खोए रहे।

रविवार को मनाए गए जन्मोत्सव समारोह में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चंद्रभानानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों को त्यागा चाहिए। हमेशा दूसरों की सेवा करने वाला व्यक्ति कभी दुखी नहीं रह सकता। मानव सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राजवीर ने सतपाल महाराज के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मोहन कुमार ने जब भजन करो जवानी में प्रस्तुत किया तो भक्त भक्तिभाव में खोकर जयकारे लगाने लगे। समारोह का संचालन भोगराज ने किया। शेर सिंह ने आभार प्रकट किया। समारोह के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें