श्री रामकथा में हुआ पंचकुंडीय शनि पीतांबरा बगलामुखी महायज्ञ
Rampur News - श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ समिति द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय महोत्सव के विश्राम दिवस पर पूजन विधि का आयोजन किया गया। कथा व्यास पंडित कृष्णा स्वामी महाराज ने भगवान सीताराम की स्तुति के साथ कथा का शुभारंभ...

श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ समिति की ओंर से आयोजित सप्त दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के विश्राम दिवस की प्रथम बेला पर रविवार को समिति के अध्यक्ष संजीव सक्सेना, नविता सक्सेना, आयुषी, यश संजीव ने पीठ का विधि विधान से पूजन किया। पूजन पीठ पुजन के बाद पंचकुंडीय शनि पीतांबरा बग्लामुखी महायज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। कथा व्यास पंडित कृष्णा स्वामी महाराज ने सप्तम दिवस की कथा का शुभारंभ भगवान् सीताराम की स्तुति के साथ किया। अंतिम दिवस की कथा में भगवान श्री राम का वन गमन श्रंगवेरपुर भगवान, भक्त निषाद राज का मिलन, प्रयागराज में महर्षि भारद्वाज का मिलन, ऋषियों का दृश्य मदन कृषण, भगवान प्रयागराज की हत्या पूर्ण कर चित्रकूट के लिए प्रस्थान, रास्ते मे भक्त भयहारी भगवान भक्तों को दर्शन देते हुए चित्रकूट से लेकर लंका विजय की कथाओं का वर्णन किया। कथा में पधारे पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना, शहर विधायक आकाश सक्सेना का समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर संजीव सक्सेना, नविता सक्सैना, आयुषी, उन्नति, यश, नवनीत सक्सेना, अर्चना सक्सेना, आयूष सक्सेना, किशोर कुमार सिंह, शिवम, टिंकू तोमर, बिट्टू, अफजाल, गंगाराम, आशीष, हरीओम, विनोद यादव, पप्पू यादव, शानू सक्सेना, सुरेश चंद्र सक्सेना, कविता, अर्चना सक्सेना, रजनी सक्सेना, वीना सक्सेना, प्रेमलता मिश्रा, बिंदू तिवारी, वर्षा रस्तोगी, शशी सिंह, मीनू शर्मा, सरोज आदि भक्त मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।