सम्मान निधि: कर्मचारी डोर-टू- डोर कराएंगे खातों की ईकेवाईसी
अब डोर-टू-डोर लाभार्थियों के खाते की ईकीवाईसी कराएंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हंैं। जिले में करीब...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के खातों की ईकेवाईसी कराने के लिए जिले भर में विशेष अभियान जारी है। कृषि समेत कई विभागों के कर्मचारी अब डोर-टू-डोर लाभार्थियों के खाते की ईकीवाईसी कराएंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हंैं।
जिले में करीब 2.80 लाख किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। लाभार्थियों को अपने खाते की केवाईसी और आईपीसीआई से लिंक कराना जरूरी है|करीब चार महीने से यह कार्य चल रहा है। लेकिन अभी भी 90 हजार से ज्यादा लाभार्थी खाते की ईकेवाईसी नहीं करा सके हैं। शासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। लिहाजा ईकेवाईसी कराने के लिए अब जिले भर में विशेष अभियान शुरू कर दिया है।
सभी तहसीलों में23 से 25 जनवरी तक कृषि विभाग के कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर छोटे लाभार्थियों के खाते की ईकेवाईसी कराएंगे। इसी तरह 30 जनवरी तक राजकीय बीज भंडार और ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार सेवकों को जि़म्मेदारी सौंपी है। उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए तहसील वार नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गए हैं।
