चारा डालने जा रहे ग्रामीण से मारपीट, चार पर केस

Apr 06, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - मंसूरपुर गांव में एक ग्रामीण को भैंसों को चारा डालने के दौरान मारपीट का सामना करना पड़ा। आरोपी राहुल और उसके साथियों ने पीड़ित को लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

चारा डालने जा रहे ग्रामीण से मारपीट, चार पर केस

स्वार। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंसूरपुर में भैंसों को चारा डालने जा रहे एक ग्रामीण के साथ मारपीट का कर घायल कर दिया। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 अप्रैल की रात करीब आठ बजे अपने घर के पास ही पशुशाला में भैंसों को चारा डालने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही राहुल पुत्र हरप्रसाद ने टक्कर मार दी और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों हरप्रसाद पुत्र सुखलाल, कुंवरपाल पुत्र तुलाराम और तुलाराम पुत्र सुखलाल के साथ मिलकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जमकर पीट दिया।पीड़ित

का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे सचिन के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके सिर और नाक पर चोटें आई हैं। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।