संघ शताब्दी वर्ष पर शस्त्र पूजन व पथ संचलन धूमधाम से सम्पन्न
Rampur News - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर गीता मंदिर स्वार में रविवार को शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष पिस्टल,...

स्वार,संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर गीता मंदिर स्वार में रविवार को शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र से बाल व तरुण स्वयंसेवक एकत्र हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष पिस्टल, तलवार व दंड का पूजन कर किया गया।कार्यक्रम अध्यक्ष पंकज जोशी एडवोकेट ने संघ के इतिहास व उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ की स्थापना 1925 में डॉ. हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन की थी। तब से अब तक सभी सरसंघचालकों ने संघ कार्य को गति दी है।
मुख्य वक्ता गोपीचंद ने पांच परिवर्तनों कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य व स्वाभिमान पर विस्तार से चर्चा की।मुख्य शिक्षक आदित्य शर्मा रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्रा ने प्रेरक गणगीत प्रस्तुत किया। खंड संघचालक प्रेमचंद व अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। पथ संचलन गीता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़रा, जहां मातृशक्ति, हिन्दु समाज,विहिप व बजरंग दल के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर की सफाई की व पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पीपल, तुलसी व फुलवारी में जल अर्पित किया। सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल मुस्तैद रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




