Rampur News: बारिश में कच्चे मकान की छत ढही, सामान मलबे में दबा
हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News: सोमवार रात बारिश के दौरान चकरपुर कदीम गांव में भजनलाल के कच्चे मकान की छत गिर गई। कोई भी परिवार के सदस्य कमरे में नहीं था, जिससे वे सुरक्षित रहे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घरेलू सामान निकाल लिया। भजनलाल ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की, और एसडीएम ने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया।

Rampur News: सैफनी/शाहबाद। सोमवार देर रात चकरपुर कदीम गांव में बारिश के दौरान भजनलाल के कच्चे मकान की छत अचानक ढह गई। छत के नीचे रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। हादसे के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं होने से परिवार सुरक्षित बच गया। छत गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया। भजनलाल ने जर्जर कच्चे मकानों का सर्वे कराकर प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।एसडीएम आदेश कुमार ने बताया कि छत गिरने की सूचना मिली है। नियमानुसार पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बारिश को देखते हुए लोगों से जर्जर मकानों में रहने से बचने और सतर्कता बरतने की अपील की।


