Rampur News: शहजादनगर जीरो प्वॉइंट खतरनाक, संभल कर चलें

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: रामपुर में सड़क हादसों को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी हादसों में वृद्धि चिंताजनक है। यही वजह है कि कई स्थानों पर सुरक्षा के प्रबंध नाकाफी हैं। शहजादनगर और कोसी जीरो प्वॉइंट पर हालात बेहद खतरनाक हैं, जहां अक्सर हादसे होते हैं।

Rampur News: शहजादनगर जीरो प्वॉइंट खतरनाक, संभल कर चलें

Rampur News: रामपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, मगर इसके बाद भी हादसों में जा रही जानें चिंताजनक हैं। हालांकि, इसके लिए कभी खुद की लापरवाही तो कभी सुरक्षा के नाकाफी प्रबंध जिम्मेदार होते हैं। हर हादसे के बाद जिम्मेदार जागते हैं। दरअसल, सुरक्षा के मद्देनजर शहर से लखनऊ, बरेली,और हल्द्वानी की ओर से प्रवेश के लिए शहजादनगर जीरो प्वॉइंट है, जबकि मुरादाबाद की तरफ से आने वाले छोर से शहर में एंट्री करना है तो कोसी जीरो प्वॉइंट से सर्विस रोड से आना होता है, मगर यह दोनों ही स्थल सुरक्षा के लिहाज से मुकम्मल नहीं हैं। सबसे पहले बात शहजादनगर जीरो प्वॉइंट की करते हैं। यहां से शहर में प्रवेश करने के लिए नेशनल हाईवे को पार करना होता है, शहजादनगर जीरो प्वॉइंट पर हालात ऐसे होते हैं कि एक पल के लिए भी वाहनों की रफ्तार थमती नहीं है। भारी वाहनों से लेकर छोटे वाहनों की हर वक्त आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पार करना खतरे से खाली नहीं है। अति व्यस्ततम स्थल होने की वजह से जरा सी चूक जिंदगी पर भारी पड़ जाती है क्योंकि वाहन तेज रफ्तार से आ रहे होते हैं इस बीच सड़क पार करने के दौरान अक्सर हादसे होते हैं। कहीं वाहनों की भिड़ंत तो कहीं पैदल सड़क पार करने वाले वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। पूर्व में कई हादसे भी हो चुके हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाती है, मगर इसके बाद भी खतरा बरकरार रहता है। गुरुवार को भी यहां कई बार ऐसे हालात बने कि हादसा अब हुआ कि तब, लेकिन गनीमत रही कि लोगों की सूझबूझ की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ。

यातायात की समस्या

यातायात प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सड़क हादसों को कम करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसके अलावा प्रतिदिन चेकिंग भी चलती है। नियमों का पालन नहीं करने पर चालान किए जाते है।

खराब सड़कों की वजह

खराब रोड होने की वजह से होते हैं हादसे मुरादाबाद बरेली नेशनल हाईवे पर हादसे आम बात है। कोसी जीरो प्वॉइंट से शहजादनगर जीरो प्वॉइंट तक कई घटनाएं इसकी गवाह हैं। तमाम परिवारों के चिराग बुझ गए। दिल्ली, हरियाणा पंजाब से उत्तराखंड जाने वाले न जाने कितने लोगों की जान चली गई। बरेली की तरफ से शहर के एंट्री प्वॉइंट पर सड़क खराब होना ही हादसों की बड़ी वजह है।

हाईवे पर खतरे

हाईवे पर एंट्री एक्जिट प्वॉइंट पर सबसे ज्यादा खतरा शहजादनगर जीरो प्वॉइंट पर तो खतरा हर वक्त बना रहता है। यहां पर हर समय बड़ी संख्या में कार, बाइकों से लोग शहर के अंदर और बरेली व दिल्ली और हल्द्वानी के लिए सड़क पार करते हैं। कई बार तो बरेली की तरफ जाने वाले और हल्द्वानी की तरफ से आने वाले वाहन एक साथ आते हैं तो जाम के हालात बन जाते हैं।

-हाईवे पर जहां ज्यादा हादसे होते हैं वहां सुधार कार्य की जरूरत है। इसके लिए प्रशासन, एनएचएआई सभी को देखा चाहिए। आए दिन हादसे पहचान बन चुके हैं।

-अजय

-लगातार हादसों ने लोगों के घरों के चिराग छीने हैं। हाईवे पर रोड इंजीनियरिंग कर इसमें सुधार की आवश्यकता है। शहजादनगर जीरों प्वॉइंट पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

-हर्ष

पिछले सात सालों के अंदर हुए हादसों का विवरण::

साल हादसे मृतक घायल

2019 420 225 297

2020 341 245 238

2021 340 200 270

2022 330 195 350

2023 280 212 242

2024 340 216 305

2025 310 301 337

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रामपुर में सड़क हादसों का कारण क्या है?
रामपुर में सड़क हादसों का कारण सुरक्षा के नाकाफी प्रबंध और खराब सड़कों जैसी समस्याएं हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।