भाषण प्रतियोगिता में इरम फातिमा ने मारी बाजी
Rampur News - राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने सुरक्षित वाहन चलाने में युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए। इरम फातिमा ने पहला स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. सुनीता ने युवाओं की सड़क सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुरक्षित वाहन चलाने में युवाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रा इरम फातिमा ने अपने भाषण में कहा कि युवाओं के सुरक्षित वाहन चालक केवल नियमों का पालन नहीं बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है। छात्रा इतरत फातिमा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज गति, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और लापरवाही है। छात्रा निशा फातिमा ने कहा कि युवाओं को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए।
भाषण प्रतियोगिता में इरम फातिमा ने प्रथम, इतरत फातिमा ने द्वितीय तथा निशा फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता में सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं के हाथ में ही इस देश का भविष्य है और आबादी भी उन्हीं की सबसे ज़्यादा है इसलिए सड़क सुरक्षा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. मोहम्मद कासिम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्राओं के अंदर सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता आती है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. जया कुमारी और डॉ. यामिनी सिंह रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



