रामपुर में तीन और सड़कों की बढ़ेगी चौड़ाई, शासन ने जारी किए 63 करोड़

Feb 18, 2026 02:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में तीन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने की योजना है, जिसमें 63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोनिवि ने टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं, जबकि बजट अभी जारी नहीं हुआ है। धावनी से चयनपुर की सड़क को 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा, रौंडा-झौंडा सड़क को 7 मीटर और रामपुर बड़ाखास-सिमरा सड़क को 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा।

रामपुर में तीन और सड़कों की बढ़ेगी चौड़ाई, शासन ने जारी किए 63 करोड़

रामपुर। जिले की तीन सड़कों की चौड़ाई 63 करोड़ रुपये की लागत से बढ़ाने की तैयारी है। लोनिवि ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। अभी शासन से बजट जारी नहीं हुआ है। बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। दो सड़कों की ईएफसी हो चुकी है। एक सड़क की ईएफसी की तैयारी है। धावनी से चयनपुर की सड़क की लंबाई 13 किलोमीटर है। इस सड़क की चौड़ाई तीन मीटर है। यहां के ट्रैफिक को देखते हुए इसकी चौड़ाई 5.5 मीटर की जाएगी। इस सड़क को चौड़ा करने पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रौंडा-झौंडा सड़क पर भी लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है।

इस समय सड़क की चौड़ाई ट्रैफिक के हिसाब से कम पड़ने लगी है। इसे देखते हुए लोनिवि ने 12 किलोमीटर की सड़क को तीन मीटर से सात मीटर करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 32 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। इसी तरह रामपुर बड़ाखास-सिमरा (छह किलोमीटर) की सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर से 5.5 मीटर चौड़ा करने के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने तीनों सड़कों के लिए बजट जारी करने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। लोनिवि ने प्रत्याशा में इसके टेंडर भी आमंत्रित कर दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।