Rampur News: रामगंगा में बढ़ा जलस्तर, कटाव देखने ट्रैक्टर से पहुंचे एसडीएम

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: शाहबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण चंद्रपुरा खुर्द गांव में कटाव और जलभराव का खतरा सामने आया है। एसडीएम आदेश कुमार ने सिंचाई विभाग के साथ मिलकर स्थिति का निरीक्षण किया और अस्थायी बंधा बनाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने नदी के कटाव की समस्या की शिकायत की थी।

Rampur News: रामगंगा में बढ़ा जलस्तर, कटाव देखने ट्रैक्टर से पहुंचे एसडीएम

Rampur News: शाहबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से चंद्रपुरा खुर्द गांव में कटाव और जलभराव का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को एसडीएम आदेश कुमार सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार के साथ ट्रैक्टर से गांव पहुंचे। गांव तक जाने वाला रास्ता जलमग्न होने के बावजूद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर नदी की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि नदी लगातार कटाव कर रही है, जिससे गांव में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। एसडीएम ने नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल अस्थायी बंधा बनाने के निर्देश दिए।

एसडीएम के निर्देश के बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अस्थायी बंधा बनाने की तैयारी शुरू कर दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: रामगंगा में बढ़ा जलस्तर, कटाव देखने ट्रैक्टर से पहुंचे एसडीएम