आवारा कुत्तों ने सात बच्चों को किया घायल
Rampur News - नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कई बच्चों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज टीका दिया गया। स्थानीय लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को ही कई बच्चों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना के बाद परिजन तुरंत बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां सभी बच्चों को एंटी-रेबीज टीका देकर घर भेज दिया गया। सोमवार को ही घायलों में मोहल्ला चक निवासी मोहम्मद अदनान उम्र सात वर्ष गली में खेल रहा था, तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्तों को भगा कर बच्चे को बचाया।
वहीं 5 वर्षीय विषाका पुत्री वीर सिंह, 3 वर्षीय रुबेद पुत्र रिजवान निवासी ग्राम खोद कला, 6 वर्षीय नुकुल पुत्र पिंटू निवासी ग्राम भोट, 3 वर्षीय हम्माद रजा पुत्र मोहम्मद अकील निवासी ग्राम नवाबनगर, 2 वर्षीय नवाज पुत्र मोहम्मद शफी निवासी ग्राम हमीरपुर, 3 वर्षीय बिलाल पुत्र मुजफ्फर अली निवासी दौकपुरी टांडा को भी आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और बच्चों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


