रामपुर में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, बरतें सावधानी

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - जनपद में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को और बढ़ गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। रातें भी गर्म रहेंगी, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

रामपुर में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, बरतें सावधानी

जनपद में धीरे-धीरे तापमान एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था, मंगलवार को और चढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं रातें भी गर्म रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मंगलवार को तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में लू जैसे हालात बनने से सड़कें सूनी दिखाई दीं। शाम ढलने के बाद भी हवा में गर्मी बनी रही। सड़कों पर बेहद कम लोग नजर आए।

जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी मुंह, हाथ और पैर ढककर निकले। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।