Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsReview Meeting Discusses Electricity Sugarcane and Development Issues
जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के सामने उठाईं समस्याएं

जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के सामने उठाईं समस्याएं

संक्षेप:

Rampur News - -जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक में उठाया बिजली, गन्ना भुगतान का मुद्दा मीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने बिजली, गन्ना और विकास के क्

Dec 10, 2025 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने बिजली, गन्ना और विकास के क्षेत्र से जुड़ी हुईं विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा और इन समस्याओं को हल कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं उन्हें तत्काल ठीक करते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जाए तथा जहां ओवरलोड की समस्या अधिक है, वहां ट्रांसफार्मरों का शीघ्र अपग्रेडेशन सुनिश्चित किया जाए। जनप्रतिनिधियों ने अवैध कालोनियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। ओटीएस योजना के अंतर्गत वृहद स्तर पर शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने, डायल 1912 का प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं को शिकायत निवारण और योजनाओं से संबंधित लाभ प्राप्त करने में सरलता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बैकडोर से गन्ना मिलों पर गन्ना प्राप्त किए जाने की प्रवृत्ति पर पूर्णतः रोक लगाई जाए तथा इस संबंध में निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। यातायात व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश से यातायात अत्यधिक प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे सभी भारी वाहनों का शहर के मध्य आवागमन प्रतिबंधित रखते हुए उन्हें अनिवार्य रूप से बाइपास के माध्यम से निकाला जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार को और अधिक प्रभावी बनाकर पात्र परिवारों को योजना से लाभान्वित कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में डीएम अजय कुमार द्विवेदी व अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे थे। -------------------- यह जनप्रतिनिधि रहे मौजूद बैठक में विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, ब्लॉक प्रमुख पति चमरौआ जयपाल सिंह यादव आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे थे।