धर्मस्थल के पुनर्निर्माण पर जताई आपत्ति, पुलिस अलर्ट
Rampur News - गुरुवार को जगेसर गांव में धर्मस्थल के पुनर्निर्माण को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। प्रशासन ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया है। एक पक्ष का दावा है कि कोई नया निर्माण नहीं हो रहा है।

शाहबाद। गुरुवार को जगेसर गांव में धर्मस्थल के पुनर्निर्माण से माहौल गरमा गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गए। इस पर पुलिस दौड़ पड़ी। धर्मस्थल में चल रहा निर्माण रुकवा दिया गया। वहीं, दोनों पक्षों को प्रशासन की ओर से वार्ता के लिए तलब किया गया है। सुबह गांव से एक समुदाय के लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मस्थल के पुनर्निर्माण के नाम पर नए काम किए जा रहे हैं। पहले एक दरवाजा था, अब अन्य दिशाओं में नए दरवाजे निकाले जा रहे हैं। इससे अन्य समुदाय के लोगों को परेशानी हो रही है।
वहां से महज सौ मीटर की दूरी पर दूसरे समुदाय का धर्मस्थल है, इसका बीस फीट के रास्ते को आठ फीट छोड़ा गया है। बाकी पर कब्जा कर लिया गया। धर्मस्थल के पुनर्निर्माण पर विवाद को लेकर पुलिस भी सकते में आ गई। तत्काल काम रुकवा दिया गया। उधर, एक पक्ष ने बताया कि कोई नया निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिस चौखट को लगाया गया था, उसे भी हटा दिया गया है। इस संदर्भ में कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले से प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



