फसल नुकसान पर 28 किसानों को 94 हजार का मुआवजा

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - शाहबाद में बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए 28 लाभार्थियों को 94,300 रुपये का अनुदान वितरित किया गया। कार्यक्रम में विधायक राजबाला सिंह ने किसानों को डमी चेक प्रदान किए और कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को समय पर सहायता देना सरकार की प्राथमिकता है।

फसल नुकसान पर 28 किसानों को 94 हजार का मुआवजा

शाहबाद। बेमौसम बारिश से फसल क्षति झेल रहे किसानों को राहत देते हुए 28 लाभार्थियों को कुल 94,300 रुपये का अनुदान वितरित किया गया। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजबाला सिंह ने ग्राम खिरका, पटवाई समेत अन्य गांवों के किसानों को डमी चेक प्रदान किए। विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को समय पर सहायता देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पात्र किसानों को नियमानुसार राहत दी जाएगी।इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।