जाम नालों से सड़कों पर बहा गंदा पानी, कॉलोनियों में बढ़ी परेशानी
Feb 19, 2026 11:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - शहर की कई कॉलोनियों में नालों की नियमित सफाई न होने से प्लास्टिक और घरेलू कचरा जमा हो गया है। नालों के जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को समस्या हो रही है। निवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन सफाई में सुधार नहीं हुआ है।

शहर के कई कॉलोनियों में नालों की नियमित सफाई न होने के कारण उनमें प्लास्टिक, पॉलिथीन और घरेलू कचरा भर गया है। नालों के जाम होने से गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। गंदगी और बदबू के कारण आसपास बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


