कंपाउंडिंग के 10 लाख जमा करने के बाद खुली भवन की सील
रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने डायमंड टॉकीज रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। एक व्यावसायिक भवन और उसमें स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सील कर दिया गया था। बाद में, भवन स्वामी ने 10 लाख रुपये की कंपाउंडिंग फीस जमा की, जिससे पूरे भवन की सील खोल दी गई।

रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डायमंड टॉकीज रोड स्थित स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बने एक व्यावसायिक भवन को सील कर दिया था। भवन के एक फ्लोर पर संचालित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा को भी सील कर दिया गया, जिससे बैंकिंग कार्य प्रभावित हुआ था। बृहस्पतिवार को आरडीए ने बैंक और भवन की सील कंपाउंडिंग फीस जमा करने के बाद खोल दिया है। आरडीए के सचिव डॉ. नितिन मदान ने बताया कि यह कार्रवाई सैय्यद मोहम्मद असलम, सैय्यद अनस अली और सैय्यद शाह फहद द्वारा निर्मित भवन पर की गई थी। जांच में पाया गया कि भवन में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बेसमेंट और ऊपरी भूतल का निर्माण व्यावसायिक उपयोग के लिए किया गया था।
भवन स्वामी ने कंपाउंडिंग के 10 लाख रुपये जमा कर दिए। इस कारण पूरे भवन की सील खोल दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


