ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरमिलावट का जुर्माना न देने पर 34 व्यापारियों की आरसी काटी

मिलावट का जुर्माना न देने पर 34 व्यापारियों की आरसी काटी

मिलावट किए जाने का जुर्माना अदा न किए जाने पर 34 व्यापारियों की आरसी जारी की गई है। अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त के न्यायालय से व्यापारियों पर जुर्माना डाला गया था। पैसा जमा करने के लिए खाद्य एवं...

मिलावट का जुर्माना न देने पर 34 व्यापारियों की आरसी काटी
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरTue, 07 Aug 2018 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

मिलावट किए जाने का जुर्माना अदा न किए जाने पर 34 व्यापारियों की आरसी जारी की गई है। अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त के न्यायालय से व्यापारियों पर जुर्माना डाला गया था। पैसा जमा करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नोटिए जारी किए थे, लेकिन पैसा जमा नहीं किया गया।

खाद्य पदार्थों में मिलावट रुकने का नाम नहीं ले रही है। अधिकतर वस्तुओं में मिलावट की जा रही है। चंद रुपयों की खातिर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। तेल, घी, मसाले, दालें, मिठाई, दूध, मावा, चावल आदि में मिलावट हो रही है। समय-समय पर कराई जा रही सैंपलिंग में इसकी पुष्टि हो रही है। प्रयोगशाला में सैंपल फेल होने पर एडीएम के न्यायालय में खाद्य विभाग ने मुकदमा किया था। व्यापारियों पर केस चलाया गया, जहां से उन पर जुर्माना डाला गया। जुर्मानाराशि 10 हजार से लेकर 25 हजार तक है। इसे जमा करने के लिए जिला अभिहित अधिकारी डा. चमनलाल ने 42 व्यापारियों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन निर्धारित अवधि में पैसा जमा नहीं किया गया। इस पर अब तहसील से वसूली कराने की तैयारी की गई है। व्यापारियों की आरसी जारी कर दी गई है।

आठ ने जमा किया जुर्माना

रामपुर। नोटिस मिलने के बाद आठ व्यापारियों ने जुर्माना की राशि जमा कर दी। विभाग ने नोटिस के अलावा व्यापारियों को फोन से भी कार्रवाई के लिए चेताया, जिस पर आठ व्यापारी कार्यालय पहुंच गए और पैसा जमा कर दिया।

मिलावट के मामले में व्यापारियों पर एडीएम एफआर के न्यायालय से जुर्माना डाला गया था। पैसा जमा करने को नोटिस दिए गए, लेकिन निर्धारित अवधि में जमा करने वाले व्यापारियों की आरसी जारी की गई है।

डा. चमनलाल, जिला अभिहित अधिकारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें