ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरपूजा अर्चना कर मांगा खुशहाली का आशीर्वाद

पूजा अर्चना कर मांगा खुशहाली का आशीर्वाद

मां भगवती के चौथे स्वरूप में कूष्मांडा माता की पूजा अर्चना करने के लिए देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। देवी भक्तों ने विधि विधान...

पूजा अर्चना कर मांगा खुशहाली का आशीर्वाद
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 21 Oct 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। निज संवाददाता

मां भगवती के चौथे स्वरूप में कूष्मांडा माता की पूजा अर्चना करने के लिए देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। देवी भक्तों ने विधि विधान से माता रानी की पूजा अर्चना की। उनका ध्यान किया। परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। नवरात्र के चलते जिले का वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल, दुर्गा मंदिर, चामुंडा मंदिर, बाबा गंगानाथ मंदिर, कामनाथ शिव मंदिर, चौरासी घंटेवाला शिव मंदिर, गजस्थल का प्राचीन मंदिर सहित क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों में माता रानी की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से देवी भक्तों का तांता लगा रहा। देवी भक्तों ने विधि विधान के साथ माता रानी की पूजा अर्चना की। उनका ध्यान किया। प्रसाद माता को अर्पित किया। परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। मंदिरों में पूजा अर्चना के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। नवरात्र के चलते क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा है। काफी संख्या में देवी भक्तों ने नवरात्र व्रत रखा है। नियम संयम से रहते हुए माता रानी की उपासना कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें