राणा चीनी मिल में आज से शुरू होगी गन्ना की पेराई
-तैयारियां पूरी, गन्ना माफिया पर सख्ती से रखी जाएगी नजर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। चीनी मिल के लिए गन्ना तौल केंद्र से लेकर गन्ना पेराई तक का ल

त्रिवेणी के बाद राणा चीनी मिल में आज से गन्ना पेराई शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। चीनी मिल के लिए गन्ना तौल केंद्र से लेकर गन्ना पेराई तक का लक्ष्य निर्धारित कर गन्ना माफिया पर शिकंजा कसने को लेकर भी विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। रविवार को मिलक नारायणपुर की त्रिवेणी चीनी मिल चालू हो गई। अब सोमवार से शाहबाद की राणा चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू होगी। जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य ने बताया कि गन्ना पेराई सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार गन्ना किसानों को पर्ची जारी करने में होने वाले असुविधा से बचाने के लिए किसानों को सीधे उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पर्ची भेजी जाएगी तो वहीं गन्ना माफिया पर सख्ती से नजर रखी जाएगी।
पेराई सत्र के लिए जिले में शाहबाद के करीमगंज स्थित राणा शुगर मिल के लिए 27, बिलासपुर स्थित रूद्र-बिलास सहकारी चीनी मिल के लिए 21 और दढ़ियाल क्षेत्र में स्थित त्रिवेणी चीनी मिल के लिए 48 सेंटर बनाए गए हैं। यदि किसी मिल में अवैध रूप से बाहरी गन्ना खरीदे जाने या फिर किसी भी सेंटर से लेकर मिल में अन्य कोई कमी पाई जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी। --------------- राणा चीनी मिल 65 लाख कुंतल गन्ना पेराई करेगी राणा चीनी मिल के जीएम अमर शर्मा ने बताया कि चीनी मिल का पेराई सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस बार मिल द्वारा 65 लाख कुंतल गन्ना पेराई की जाएगी। चीनी मिल द्वारा बनाए गए गन्ना क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी हैं। 22 नवंबर को चालू होगी रुद्र बिलास चीनी मिल वहीं बिलासपुर तहसील क्षेत्र में स्थित रुद्र बिलास सहकारी चीनी मिल में इस बार पेराई सत्र देरी से शुरू हो रहा है। चीनी मिल में 22 नवंबर से गन्ना पेराई शुरू होगी। जानकारी देते हुए विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खामियों की वजह से मिल में पेराई देरी से शुरू होगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


