चीनी मिलों ने पांच करोड़ का किया भुगतान

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

बुधवार को राणा चीनी मिल ने 3.5 करोड़ रुपये और त्रिवेणी चीनी मिल ने 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इससे किसानों को राहत मिली है। जनपद में तीन चीनी मिलें हैं, जिन पर कुल 30 करोड़ रुपये बकाया है। राणा चीनी मिल पर सबसे अधिक 24 करोड़ रुपये बकाया है।

चीनी मिलों ने पांच करोड़ का किया भुगतान

नोटिस जारी होने के बाद बुधवार को राणा चीनी मिल ने 3.5 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। वहीं त्रिवेणी चीनी मिल ने 1.5 करोड़ का भुगतान कर दिया है। इससे किसानों को कुछ राहत मिली है। जनपद में तीन चीनी मिल हैं। इनमें बिलासपुर की रुद्र बिलास चीनी मिल सात फरवरी को बंद चुकी है। शाहबाद करीमगंज स्थित राणा चीनी मिल 26 फरवरी को नो केन होने पर बंद हुई थे। मिलक नारायणपुर त्रिवेणी चीनी मिल नौ मार्च को बंद हो चुकी है। इन तीनों मिलों पर गन्ना किसानों का 30 करोड़ बकाया है। सबसे अधिक बकाया 24 करोड़ रुपये राणा चीनी मिल पर है जिसमें मिल ने 3.5 करोड़ का भुगतान कर दिया है।

वहीं त्रिवेणी चीनी मिल ने 1.5 करोड़ का भुगतान कर दिया है। रुद्र बिलास चीनी मिल पर चार करोड़ का बकाया है जो सोमवार को होने की उम्मीद है। जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य ने बताया कि राणा शुगर मिल को नोटिस जारी कर तत्काल भुगतान करने के निर्देश थे। बुधवार को मिल ने 3.5 करोड़ का भुगतान कर दिया है। दो दिन के अंदर यह भुगतान किसानों के खाते में जमा हो जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।