स्वच्छता सर्वेक्षण में रामपुर की हालत पतली

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर नगर पालिका क्षेत्र केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में आम जनता की राय लेने में पीछे चल रहा है। 12 दिन में केवल 2000 लोगों ने फीडबैक दिया है। नगर पालिका की धीमी प्रचार गति के कारण भागीदारी कम है। लोगों का कहना है कि जागरूकता बढ़ाने से फीडबैक की संख्या में सुधार हो सकता है।

स्वच्छता सर्वेक्षण में रामपुर की हालत पतली

रामपुर। केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में रामपुर नगर पालिका क्षेत्र आम जनता की राय लेने में पीछे चल रहा है। सर्वेक्षण शुरू हुए 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक केवल दो हजार लोगों ने ही ऑनलाइन फीडबैक दिया है, जो शहर की आबादी के मुकाबले काफी कम है। लोगों से शहर की सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, सार्वजनिक शौचालय और पालिका की कार्यशैली पर ऑनलाइन प्रतिक्रिया मांगी जा रही है, लेकिन नगर पालिका को अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल सकी है। इसका मुख्य कारण पालिका स्तर पर प्रचार-प्रसार की धीमी गति बताई जा रही है। कई लोग अब भी नहीं जानते कि फीडबैक कैसे देना है।

लोगों का कहना है कि जागरूकता अभियान, प्रचार वाहन और पोस्टर के माध्यम से प्रतिक्रिया देने वालों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। स्वच्छता सर्वेक्षण में नागरिकों की भागीदारी को बेहद अहम माना जाता है। फीडबैक के आधार पर शहर की रैंकिंग तय होती है। ऐसे में कम भागीदारी से रामपुर की स्थिति कमजोर पड़ सकती है। अब पालिका के सामने अगले 18 दिनों में ज्यादा से ज्यादा लोगों से फीडबैक दिलाने की चुनौती है। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत नागरिक फीडबैक अभियान 30 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान शहरवासी मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन फीडबैक दे सकते हैं। अधिक भागीदारी होने पर शहर की रैंकिंग बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।