टूटी सड़कों और गड्ढों से लोग परेशान, हादसे का बना खतरा
Mar 09, 2026 11:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - रामपुर में कई सड़कों की हालत खराब है। गहरे गड्ढे और टूटी सड़कों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाई हो रही है। बारिश और यातायात के चलते गड्ढे बढ़ रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रामपुर। शहर की कई सड़कों की हालत इन दिनों काफी खराब हो गई है। जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढों और टूटी सड़कों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग इन गड्ढों की वजह से दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं। शहर के कई मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर सड़कें लंबे समय से टूटी पड़ी हैं। बारिश और लगातार यातायात के कारण गड्ढे और बड़े हो गए हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। कई बार अचानक गड्ढा आने से वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


