ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररामपुर में और जहरीली हुई हवा, सांस लेना भी दुश्वार

रामपुर में और जहरीली हुई हवा, सांस लेना भी दुश्वार

रामपुर का वातावरण दिनों दिन जहरीला होता जा रहा है। सोमवार को रामपुर का एअर क्वालिटी इंडैक्स 356 रहा। जबकि, 9 बजे 300 और उससे पहले एअर क्वालिटी इंडैक्स 278 रहा। पर्यावरण बिगड़ने से सुबह को लोगों का...

रामपुर में और जहरीली हुई हवा, सांस लेना भी दुश्वार
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 29 Oct 2018 12:59 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर का वातावरण दिनों दिन जहरीला होता जा रहा है। सोमवार को रामपुर का एअर क्वालिटी इंडैक्स 356 रहा। जबकि, 9 बजे 300 और उससे पहले एअर क्वालिटी इंडैक्स 278 रहा। पर्यावरण बिगड़ने से सुबह को लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया है।

एअर क्वालिटी इंडेक्स का ग्राफ सोमवार की अलल सुबह के बाद चढ़ता गया 11 बजते-बजते एअर क्वालिटी इंडैक्स 356 तक पहुंच गया। पर्यावरणविद डा. तबस्सुम बताती हैं कि पर्यावरण की ओर ध्यान देना होगा। बरगद, नीम, पीपल, आम के पौधे लगाने होंगे वर्ना तरक्की की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। लोग कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

उन्होंने बताया कि वातावरण में इतनी धुंध घुल चुकी है जो सांस लेने में भी दुश्वारी पैदा कर रही है। धूल के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। रामपुर के जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या भी खासी बढ़ गई है। धुंध छाए रहने से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। अच्छा एअर क्वालिटी इंडैक्स 0 से 50 डिग्री तक होता है। 51 से 100 डिग्री तक होने पर संतोषजनक होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें