Rampur News: न्यूजीलैंड से आए सौतेले बेटे ने फुफेरे भाइयों के साथ मिलकर कर दी नवजोत की हत्या
Rampur News: उत्तर प्रदेश के मिलक खानम क्षेत्र के गांव टाहकलां में नवजोत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक रंजिश के चलते न्यूजीलैंड से लौटे उनके सौतेले बेटे अबदीप सिंह ने अपने फुफेरे भाई के साथ कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया। दोनों सीसीटीवी में कैद हुए हैं। स्वजन की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है।

Rampur News: मिलक खानम में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर नवजोत सिंह की हत्या न्यूजीलैंड से लौटे उनके सौतेले बेटे ने अपने फुफेरे भाई के साथ मिलकर की थी। दोनों हत्यारोपी वारदात को अंजाम देते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। मृतक के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जल्द ही वारदात के राजफाश का पुलिस ने दावा किया है। शनिवार को मिलकखानम क्षेत्र के गांव टाहकलां निवासी नवजोत सिंह की हत्या के मामले में पारिवारिक रंजिश की बात सामने आई है। नवजोत की कथित रूप से दूसरी पत्नी के छोटे बेटे अबदीप सिंह ने न्यूजीलैंड से लौटने के बाद अपने फुफेरे भाई के साथ मिलकर नवजोत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि अबदीप की मां के नवजोत के साथ रहने को लेकर परिवार में पहले भी विवाद हुआ था और पंचायत बैठी थी।

