टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर रामपुर ग्लेडियेटर्स की टीम का कब्जा

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - फोटोकेट टूर्नामेंट का बुधवार को फाइनल मुकाबला रहा। जिसमें रामपुर ग्लेडियेटर्स की टीम ने रामपुर स्ट्राइकर को पराजित कर टूर्नामेंट की ट्राफी पर कब्जा जम

टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर रामपुर ग्लेडियेटर्स की टीम का कब्जा

रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टी-25 क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को फाइनल मुकाबला रहा। जिसमें रामपुर ग्लेडियेटर्स की टीम ने रामपुर स्ट्राइकर को पराजित कर टूर्नामेंट की ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव औलख ने विजेताओं को सम्मानित किया। बमनपुरी स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबला रामपुर स्ट्राइकर और रामपुर ग्लेडियेटर्स की टीम के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। रामपुर स्ट्राइकर की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुर स्ट्राइकर की पूरी टीम 24 ओवर में मात्र112 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।

वही दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रही रामपुर ग्लेडियेटर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 17 ओवर में तीन विकेट खोकर 115 बनाकर सात विकेट से फाइनल मैच में जीत दर्ज की। लीग के फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड रामपुर ग्लेडियेटर्स के खिलाड़ी शांतनु को मिला। लीग के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 1.5 लाख और उपविजेता टीम को 75 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।-------मंत्री-अफसरों ने की हौसला अफजाईइस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ,पूर्व डीजीपी डीएस चौहान, एडीजी जोन बरेली रमित शर्मा, डीआईजी रेंज मुरादाबाद मुनिराज जी ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना,अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव बसंत सिंह बघेल,रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष इरफान हुसैन ,क्रिकेट कोच संयोजक आलम खान, नितिन कुमार, मोहम्मद अली, कुंदरकी के नगर पालिका अध्यक्ष मेहंदी हसन ,कासिम अली सहित दर्जनों किक्रेट प्रेमी मोजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।