ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररामपुर में धान खरीद में फर्जीवाड़ा, 700 रजिस्ट्रेशन निरस्त

रामपुर में धान खरीद में फर्जीवाड़ा, 700 रजिस्ट्रेशन निरस्त

धान खरीद में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। बिचौलियों ने ऐसे लोगों का भी रजिस्ट्रेशन करा दिया जिनके पास जमीन ही नहीं है। जमीन के रकबे में भी हेराफेरी की गई। सत्यापन में 700 से ज्यादा...

रामपुर में धान खरीद में फर्जीवाड़ा, 700 रजिस्ट्रेशन निरस्त
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 20 Oct 2019 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

धान खरीद में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। बिचौलियों ने ऐसे लोगों का भी रजिस्ट्रेशन करा दिया जिनके पास जमीन ही नहीं है। जमीन के रकबे में भी हेराफेरी की गई। सत्यापन में 700 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन फर्जी पाए गए। सभी रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए।

किसानों को धान का पूरा मूल्य दिलाने के लिए 94 सरकारी क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सबसे ज्यादा केंद्र शाहाबाद और पटवाई क्षेत्र में स्थापित हैं। धान खरीद शुरू हो गई है, लेकिन खरीद का सारा खेल कागजों में खेला जा रहा है। किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने में भी बड़े पैमाने पर धांधली बरती गई है। बिचौलियों ने अपने परिचित ऐसे लोगों का भी रजिस्ट्रेशन करा दिया जिनके पास जमीन नहीं है। जमीन के रकबे में भी हेराफेरी की गई। उपजिलाधिकारी ने जब रजिस्ट्रेशन का सत्यापन कराया तो 1300 में से 700 से ज्यादा मामले पकड़ में आ गए। यह सभी रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए।मुख्यमंत्री ने मंच से किया था ऐलानभ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया था। जब वह यहां चुनावी सभा में आए थे।

उन्होंने कहा था कि किसानों का धान सरकार सीधे खरीद रही है। क्रय केंद्र खोले गए हैं। बिचौलियों को सबक सिखाने के लिए पैसा सीधे किसानों के खातों में भेजा जाएगा। जरा भी कहीं गड़बड़ी मिली तो संबंधितों पर बडी कार्रवाई की जाएगी। सीएम के इस ऐलान के बाद बड़े पैमाने पर कार्रवाई होना मायने रखती है।किसानों के रजिस्ट्रेशन का सत्यापन कराया गया तो 700 से ज्यादा मामले फर्जी पाए गए हैं। ऐसे सभी रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए हैं। धान खरीद की समय-समय पर समीक्षा की जा रही है।नरेंद्र कुमार, तहसीलदार शाहबाद

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें