छुट्टा पशुओं और कुत्तों से बढ़ा अतिक्रमण, शहरवासी झेल रहे परेशानी

Feb 20, 2026 11:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में छुट्टा पशुओं और आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर इनका जमावड़ा यातायात को बाधित कर रहा है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल है।

छुट्टा पशुओं और कुत्तों से बढ़ा अतिक्रमण, शहरवासी झेल रहे परेशानी

रामपुर। शहर में छुट्टा पशुओं और आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। सड़कों, बाजारों और गलियों में इनके जमावड़े से आवागमन बाधित हो रहा है। इससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय मुख्य सड़कों व बाजार क्षेत्रों में छुट्टा पशु बीच सड़क पर बैठ जाते हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती हैं। वहीं आवारा कुत्तों के झुंड से राहगीरों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ है।स्कूल जाने वाले बच्चों और दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।