Rampur News: रामपुर में राशन की दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त, 20 हजार की जमानत जब्त

हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News: रामपुर में राशन वितरण में अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन पर जिला पूर्ति अधिकारी ने दो उचित दर विक्रेताओं के अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए। जांच में दुकानों पर स्टॉक की गड़बड़ी, जरूरी दस्तावेजों की कमी और वितरण नियमों का पालन न होना सामने आया। एक विक्रेता पर टीम से दुर्व्यवहार और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप भी है। दोनों की 10-10 हजार रुपये की जमानत राशि जब्त की गई।

Rampur News: रामपुर में राशन की दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त, 20 हजार की जमानत जब्त

Rampur News: रामपुर। राशन वितरण में अनियमितताओं और नियमों के अनदेखी करने के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने दो उचित दर विक्रेताओं के अनुबंध निरस्त कर दिए हैं। दोनों की 10-10 हजार रुपये की जमानत राशि भी शासन के पक्ष में जब्त की गई है। घेर इनायत खां, पुराना गंज की उचित दर विक्रेता रफत जहां की दुकान निरीक्षण के दौरान बार-बार बंद मिली। जांच में 54 किलो गेहूं अधिक और 27 किलो चावल कम पाया गया। स्टॉक रजिस्टर का सत्यापन नहीं था और वितरण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया। जांच में उनके पुत्र मुराद कलीम खां के सभासद निर्वाचित होने के बावजूद दुकान का अनुबंध समर्पित नहीं किए जाने का मामला भी सामने आया।वहीं,

बजरिया मुल्ला जरीफ के उचित दर विक्रेता सैय्यद आफताब अली की दुकान पर आवश्यक सूचनाएं, निरीक्षण पुस्तिका और शिकायत पुस्तिका नहीं मिलीं। स्टॉक रजिस्टर का सत्यापन और वितरण प्रमाण-पत्र संबंधी नियमों का पालन भी नहीं किया गया। खाद्यान्न के मिलान में गेहूं अधिक और चावल कम मिला। दुकान पर दो ई-वेइंग मशीनें भी पाई गईं। जांच के दौरान टीम के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप भी सामने आए। जांच रिपोर्ट और स्पष्टीकरण के परीक्षण के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने दोनों दुकानों के अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर प्रत्येक विक्रेता की 10000 रुपये की जमानत राशि जब्त करने के आदेश दिए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: रामपुर में राशन की दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त, 20 हजार की जमानत जब्त