
एक जनपद एक व्यंजन में शामिल होगा रामपुर का हब्शी हलवा
Rampur News - जिला प्रशासन की ओर से की गई संस्तुति, शासन को भेजा गया पत्र हिन्दुस्तान के बोले रामपुर के जरिये बीते दिनों शहर के आम नागरिकों और व्यापारियों के साथ मे
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट की तर्ज पर वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन योजना में रामपुर के हब्शी हलवा को शामिल किए जाने की उम्मीद जगी है। उपायुक्त उद्योग की ओर से इसका एक पत्र शासन को लिखकर भेजा गया है, जिसमें रामपुर के प्राचीन हब्शी हलवा को ओडीओसी में शामिल किए जाने की मांग की है। एक जनपद-एक व्यंजन योजना के तहत प्रदेश सरकार खानपान की विशिष्ट परंपराओं को बढ़ावा दे रही है। हिन्दुस्तान के बोले रामपुर के जरिये बीते दिनों शहर के आम नागरिकों और व्यापारियों के साथ में संवाद किया गया था। जिसमें शहर के लोगों ने रामपुर के प्राचीन हब्शी हलवा को एक जनपद एक व्यंजन में शामिल किए जाने की मांग की थी।
इसको लेकर जिला स्तर से पत्राचार शुरू हो चुका है। उपायुक्त उद्योग मनीष कुमार पाठक ने बताया कि मैंने शासन को रामपुर के प्राचीन हब्शी हलवा को ओडीओसी में शामिल करने के लिए पत्र लिख दिया है। मुख्यमंत्री ओडीओपी 2.0 लॉन्च करेंगे तो उसमें रामपुर का हब्शी हलवा शामिल हो जाएगा। इसकी पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि ओडीओसी में पहले रामपुरी कोरमा सेलेक्ट हुआ था, लेकिन इसमें यह सामने आया कि कोरमा तो हर जगह बनता है। हब्शी हलवा केवल रामपुर में बनता है। इसीलिए रामपुर की इस प्राचीन विरासत को पहचान दिलाने के लिए हब्शी हलवा का नाम आगे किया है। -------------------- रामपुर का हब्शी हलवा समेटे हैं 95 साल का इतिहास हब्शी हलवा रामपुर में कई दुकानों पर मिलता है। अब यह हलवा केवल रामपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि इंग्लैंड, अमेरिका, ओमान, सऊदी अरब, मुंबई, लखनऊ, अलीगढ़ और पुणे तक इसकी डिमांड है। रामपुर में हब्शी हलवा की शुरुआत नवाब खानदान ने सन् 1930 के आसपास करवाई थी। वर्तमान में इस हलवे को बनाने के लिए तीसरी पीढ़ी काम कर रही है। इस हलवा की पहचान रामपुर से ही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




