दिवाली : छह जोन और 16 सेक्टरों में बांटा शहर, रहेगी चौकसी

Oct 19, 2025 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - रामपुर में दीपावली को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर को छह जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस द्वारा भीड़ भरे बाजारों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सभी एसडीएम और...

दिवाली : छह जोन और 16 सेक्टरों में बांटा शहर, रहेगी चौकसी

रामपुर। दीपावली को लेकर पुलिस प्रशासन पूर्री तरह सतर्क हो गया है। शहर को छह जोन और 16 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही पूरे जिले में पुलिस की चौकसी रहेगी। वहीं, दीपावली पर भीड़ भरे बाजारों में विशेष सतर्ककता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अफसर पूरी तरह निगाह रखे हुए हैं। दीपावली की धूम मचनी शुरू हो गई है। दीपावली को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। त्योहार पर किसी तरह की कोई अप्रिय वारदात न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सभी व्यस्त बाजार में पुलिस कर्मियों के साथ ही पिकेट लगाई है।

प्रशासन ने भी शहर को सुरक्षा की दृष्टि से 16 सेक्टरों में बांटा है। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं। इसके अलावा सभी एसडीएम व तहसीलदार को उनके क्षेत्र में प्रभारी बनाया है। उन्होंने जिले में शांतिपूर्ण ढंग से दिवाली संपन्न कराने के आदेश दिए हैं। साफ आदेश दिया है कि शांति के साथ दिवाली मनाएं। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने भी जिले भर में सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिया है कि थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में गश्त पर रहें। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आपातकालिन नंबर - 1-कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम-7247833311/9068322632/05952350404 2-पुलिस-112 3-आग-101 4-स्वास्थ्य विभाग-108

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;