कर्मचारियों के हाथों से हटेगी झाड़ू, मशीन से होगी सफाई
Rampur News - रामपुर नगर पालिका में सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने का निर्णय लिया गया है। विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि अब झाड़ू के स्थान पर आधुनिक सफाई मशीनें कर्मचारियों को दी जाएंगी। इससे सफाई व्यवस्था और प्रभावी और तेज होगी। मंगलवार को नामित सभासदों की शपथ भी ली गई।

रामपुर। नगर पालिका के कर्मचारियों के हाथों से आने वाले दिनों में झाड़ृ हट जाएगी, शहर में सफाई की जिम्मेदारी मशीनों पर आ जाएगी। मंगलवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पालिका बोर्ड की बैठक में यह जानकारी दी। नगर पालिका में मंगलवार को पालिका बोर्ड की बैठक शासन से नामित सभासदों के शपथ ग्रहण के सिलसिले में बुलाई गई थी। जिसमें शहर विधायक आकाश सक्सैना ने नगर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त किया जाएगा तथा अब सफाई कर्मियों के हाथों से पारंपरिक झाड़ू हटाकर उन्हें आधुनिक सफाई मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में रामपुर नगर पालिका पहली ऐसी पालिका होगी, जहां सफाई कर्मचारियों के हाथों में आधुनिक सफाई मशीनें होंगी। अब शहर की सफाई झाड़ू से नहीं, बल्कि मशीनों के माध्यम से कराई जाएगी। विधायक ने कहा कि इस कदम से सफाई व्यवस्था अधिक प्रभावी और तेज होगी, साथ ही कर्मचारियों को भी कार्य करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही विधायक ने पांचो नामित सदस्यों से अपने वार्ड में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और वार्ड वासियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने क प्रेरित किया।बोर्ड में 43 से बढ़कर 48 हुई सभासदों की संख्यानगर पालिका परिषद रामपुर में मंगलवार को नामित सभासदों के सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान पालिका अध्यक्ष सना मामून ने नव-नामित सभासदों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम नगर पालिका परिषद सभागार में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच पर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) दुर्गेश्वर त्रिपाठी और शहर विधायक आकाश सक्सैना भी मौजूद रहे। दोनों ने सभी नामित सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पालिका सभागार में शहर के कई गणमान्य नागरिक ,43 पालिका सभासद और व्यापारी नेता भी मौजूद रहे। इनमें शैलेन्द्र शर्मा, अशोक बिश्नोई, अनुज सक्सैना, श्वेता शर्मा, अवधेश शर्मा, आशु गुप्ता, नवीन गुप्ता, डॉ. तेजवीर सिंह यादव, मनोज कुमार और अनुज भारद्वाज,राहुल ,अनिल,आलोक,नवनीत,राकेश,विनोद ,साहिल,रमेश,कपिल,नवनीत शर्मा,अकुर शर्मा,विवेक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।इन नामित सदस्यों को दिलाई शपथनगर पालिका परिषद सभागार में मंगलवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका चेयरमैन सना खानम ने शासन दृारा नामित नगर पालिका सभासद विवेक बिश्नोई, पीयूष कुमार, मुकेश आर्य, अजय अरोड़ा और पूजा शर्मा को विधिवत शपथ दिलाई गई। पांचो ही सभासदों ने निष्ठापूर्वक अपने कार्य का निर्वाहन करने की शपथ ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


