Rampur News: जीआईसी में लगा पुस्तक मेला
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रामपुरRampur News: टांडा के राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय पुस्तक जागरूकता एवं शुलभता शिविर का आयोजन किया गया। इस मेले में कक्षा 9 से 12 तक की एनसीईआरटी की पुस्तकें बाजार से कम दाम पर बेची गईं। प्रधानाचार्य शादाब अजीम के निर्देशन में यह आयोजन सफल रहा।

Rampur News: टांडा। रामपुर मार्ग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपद स्तरीय पुस्तक जागरूकता एवं शुलभता शिविर पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नो से बारह तक की एनसीईआरटी की पुस्तकें बाजार से कम मूल्य पर विक्रय की गई। राजकीय इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य शादाब अजीम के निर्देशन में पुस्तक मेले का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान कालेज के स्टाफ मेहनाज, फातिमा, डाक्टर संतोष कुमार, अनिकेत, अजित, अनिता आदि ने सहयोग किया।


