Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsRam-Rahim Bridge Closure for Repairs Starting February 15 2023
मरम्मत : 15 फरवरी से बंद होगा राम-रहीम पुल

मरम्मत : 15 फरवरी से बंद होगा राम-रहीम पुल

संक्षेप:

Rampur News - शहर के राम-रहीम पुल को 15 फरवरी से मरम्मत के लिए बंद किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग 2.29 करोड़ रुपये खर्च करके पुल की मरम्मत करेगा। यह कार्य तीन महीने तक चलेगा, जिसके दौरान पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। ज्वालानगर और सिविल लाइंस के बीच यह पुल एकमात्र संपर्क का रास्ता है।

Dec 29, 2025 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

शहर के सबसे व्यस्तम पुल राम-रहीम को 15 फरवरी से बंद कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 2.29 करोड़ रुपये से इस पुल की मरम्मत कराई जाएगी। तीन माह तक चलने वाले इस कार्य की वजह से राम रहीम सेतु पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। ज्वालानगर रेलवे क्रासिंग पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने एवं फाटक बंद होने की वजह से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शासन ने वर्ष 1999 में पुल को मंजूरी दी थी। जिसके बाद 2006 में यह पुल बनकर तैयार हो गया और लोगों के लिए खोल दिया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किंतु, 20 वर्ष बीतने के बाद भी पुल पर अब तक एक भी बार मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। जिस कारण बरसात के दिनों में जगह-जगह से पुल की सड़क धंस जाती है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। जनता की समस्याओं को देखते हुए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पुल की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत पुल की मरम्मत पर करीब 2.29 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि पुल की मरम्मत का काम करीब 15 फरवरी से शुरू होगा। तब से अगले तीन माह तक पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। इसमें पुल के ज्वाइंट, ऊपरी परत आदि ठीक किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुल से गुजरने वाले यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाश किए जा रहे हैं। ज्वालानगर और सिविल लाइंस के संपर्क का एक मात्र विकल्प है राम रहीम पुल राम रहीम पुल ज्वालानगर और सिविल लाइंस के संपर्क का एक मात्र विकल्प है। ऐसे में पुल की मरम्मत के दौरान लोगों को दिक्कतें होना स्वभाविक है। सिर्फ ज्वालानगर की ही बात की जाए, तो करीब 60 हजार से अधिक आबादी निवास करती है। वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की तैयारी पुल पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात बंद हो जाएगा। इसके लिए विभाग के अधिकारी यातायात को डायवर्ट कर वैकल्पिक रास्तों से गुजारने की तैयारी कर रहे हैं। पनवड़िया रेलवे क्रासिंग और आगापुर के सीआरपीएफ के पास स्थित अंडरपास के माध्यम से लोगों का आवागमन गुजारा जा सकेगा। तीन माह तक पुल बंद रहने से रामपुर-शाहबाद की ओर से आने व जाने वाले वाहनों की समस्या बढ़ेगी। राम रहीम सेतु का जब से निर्माण हुआ है, तब से इसकी कोई मरम्मत नहीं हो सकी है। जिस कारण पुल कमजोर हो रहा था। ऐसे में पुल की मजबूती व लोगों की सुरक्षा के लिहाज से यह कार्य अत्यंत आवश्यक था। इसी वजह से शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। -आकाश सक्सेना, शहर विधायक, रामपुर।